Jaunpur News : ब्लाक प्रमुख मनोज यादव ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा वीरभानपुर में आयोजित वीरभानपुर चैम्पियन ट्राफी 2022 रूल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मनोज यादव प्रमुख बक्शा ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात आयोजक अंकेश यादव, अरुण यादव अध्यापक, विनोद यादव ने माल्यार्पण करके स्वागत किया।
इसके बाद मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि क्रिकेट खेल से प्रेम की भावना बढ़ती है। शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। इसके बाद श्री यादव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल जीवन में शिक्षा के साथ बहुत जरूरी है। इस दौरान अंकेश यादव, जय प्रकाश यादव, हरि राम यादव, जितेंद्र यादव, संजय यादव, राहुल, रोहित, कुलदीप, शुभम, विकास यादव सहित अन्य लोग मौजूद उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।