Jaunpur News : ब्लाक प्रमुख ने वितरित किया तिरंगा
Jaunpur News : ब्लाक प्रमुख ने वितरित किया तिरंगा
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय पर बुधवार को ब्लाक प्रमुख बंशराज अनमोल सिंह ने कई समाजसेवियों को एक हजार तिरंगा झंडा वितरित किया। प्रमुख श्री सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी हाल में सभी के घर अमृत महोत्सव के मौके लर तिरंगा झंडा जरूर फहराया जाय। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। इस अवसर पर शशिकांत पाठक, संजय सिंह, साधु सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।