Jaunpur News : ठण्ड से बचाव के लिये जरूरतमन्दों को वितरित किया गया कम्बल
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खानापट्टी गांव की प्रधान किरन सिंह व उनके पति समाजसेवी विनय सिंह में मंगलवार को ठंड से बचाव हेतु गांव के दर्जनों जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किया। कम्बल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे खुशी से खिल गये। प्रधान कार्यालय पर दिन में दस बजे से ही असहाय व जरूरतमंद लोगों का आना शुरू हो गया।
प्रधान किरन सिंह व उनके पति समाजसेवी विनय सिंह ने गांव के दर्जनों लोगों को कम्बल वितरित किया। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरमंद लोगों को कम्बल वितरित करना पुनीत कार्य है। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, अरविन्द सिंह, गुलाल सिंह, अशोक सिंह, अनिल सिंह, शरद सिंह, सुशील सिंह शैलेन्द्र सिंह, बृजेश सिंह सोनू आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।