Jaunpur News : भाजयुमो ने सैकड़ों अल्पसंख्यकों को दिलायी पार्टी की सदस्यता

Jaunpur News : भाजयुमो ने सैकड़ों अल्पसंख्यकों को दिलायी पार्टी की सदस्यता

जौनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष आयुष अस्थाना के नेतृत्व में शाही किले पर पार्टी का सदस्यता कैंप लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुब्रातो पाठक प्रदेश महामंत्री/सांसद कन्नौज, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, सुशील मिश्रा, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पार्टी की नीतियों व मोदी व योगी के कार्यकाल के विकास की जानकारी दी।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में महताब अली, शाहिद हुसैन, मुशीर रिजवी, शिवम, अब्बास हैदर, हुसैन अली, हसन अली, मुनीर हसन, अकी हैदर शावेज, कासिम अब्बास सहित सैकड़ों लोग प्रमुख रहे। इस मौके पर अजय यादव, विजय कश्यप, विकास अग्रहरी, महामंत्री अंकित सिंह, आकाश, आदर्श श्रीवास्तव, सत्यम सिंह तन्नू सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक रहबर अब्बास नगर उपाध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं