JAUNPUR NEWS : भाजपा नगर दक्षिणी इकाई ने मनाया मोदी जी का जन्मदिन

JAUNPUR NEWS : भाजपा नगर दक्षिणी इकाई ने मनाया मोदी जी का जन्मदिन

जौनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिणी द्वारा अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में कृषि भवन स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर पर उनकी लंबी उम्र एवं उनके आरोग्य की कामना हेतु कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के चित्र पर के मस्तक पर तिलक लगाकर पूरे विश्व में भारत के मस्तक को ऊंचा करने हेतु उनका धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। साथ ही संगोष्ठी भी हुई जहां जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि समृद्ध, सशक्त और वैभवशाली भारत के निर्माण हेतु प्रधानमंत्री द्वारा बिना किसी भेदभाव के किए जा रहे कार्यों हेतु देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। इसी क्रम में जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने मोदी जी के लंबी उम्र की कामना करते हुए उन्हें विश्व के पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा करने वाला यशस्वी प्रधानमंत्री बताया। लोकसभा संयोजक अशोक श्रीवास्तव ने मोदी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि भारत में विकास एवं सुशासन के नए मापदंड स्थापित करने वाले, शुचिता की राजनीति के पर्याय प्रधानमंत्री का ध्येय वाक्य ही सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास है।कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री सतीश सिंह “त्यागी” ने किया। अन्त में नगर उपाध्यक्ष डॉ कमलेश निषाद ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम संयोजक नगर कार्यसमिति सदस्य अजीत श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव “बच्चा भईया”, जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह, राखी सिंह, विमला श्रीवास्तव, निशि सोनकर, राजेश कन्नौजिया, जयविजय सोनकर, बसंत प्रजापति, दीपक मिश्रा, अजय सेठ, निशाकांत द्विवेदी, सिपिन सिंह रघुवंशी, रोहित प्रजापति, श्रवण मौर्य, पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, आलोक श्रीवास्तव, जटाशंकर त्रिपाठी, अनिता त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, अनुज मौर्य, सुलभ श्रीवास्तव, विवेकानंद चतुर्वेदी, सभासद सत्येंद्र सिंह मुन्ना, कृष्ण कुमार गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, शिव कमल मौर्य, ओम प्रकाश सिंह, राजेश निषाद, पंकज श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent