Jaunpur News : भाजपा ने चुनावी दौर में बसपा को दिया करारा झटका

Jaunpur News : भाजपा ने चुनावी दौर में बसपा को दिया करारा झटका

पूर्व मंत्री सुभाष पाण्डेय भाजपा में शामिल, भाजपाइयों में छायी खुशी
अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान रविवार को भाजपा ने जिले के बसपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री सुभाष पाण्डेय को भाजपा में शामिल कर तगड़ा झटका दिया है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रमुख लक्ष्मी कांत बाजपेई ने बसपा नेता सुभाष पाण्डेय को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर निवासी सुभाष पाण्डेय वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के मंत्रिमंडल में सुभाष पाण्डेय कैबिनेट मंत्री रहे।

निष्पक्षता एवं ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ क्षेत्र का विकास करने में उनकी भूमिका की आज भी लोगों द्वारा सराही जाती है। सुभाष पाण्डेय के भाजपा में शामिल होने से जहां भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू का पलड़ा भारी होना तय माना जा रहा है। वहीं बसपा को करारा धक्का लगा है। भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष आनन्द जी, लवकुश मोदनवाल, राजेश श्रीवास्तव, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव केशरी, देवी प्रसाद गुप्त सहित अन्य भाजपाजनों ने सुभाष पाण्डेय के भाजपा में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent