Jaunpur News : सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावांं में दीन दयाल उपाध्याय का मना जन्मदिवस
Jaunpur News : सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावांं में दीन दयाल उपाध्याय का मना जन्मदिवस
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावांँ के प्राचार्य प्रो0 आशुतोष गुप्ता के निर्देशन मे सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डा0 रविकान्त सिंह एवं डा0 संजय शर्मा ने दीन दयाल उपाध्याय के जीवन, कृतित्व, दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, आर्थिक नीति, हिंदुत्व विषयक चिंतन सम्बन्धी विचारो पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डा0 विकास सिंह ने किया।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्राचार्य ने सभी छात्र—छात्राओं को उपाध्याय जी के राष्ट्र विषेश विचारो को अवगत कराते हुए उन्हे एक विराट पुरुष, महामानव, भारतीय राजनीत के पुरोधा की संज्ञा दी। इस मौके पर उप प्राचार्य प्रो0 पुष्पा सिंह, प्रो0 मुक्ता राजे, डा0 मनोज सोनकर, डा0 शिव प्रताप सिंह डा0 नितेश यादव, डा0 ताड़केश्वर सिंह, डा0 राघुवेंद्र कुमार (सह संयोजक), डा0 संजय शर्मा, डा0 शिव कुमार यादव, डा0 शैलेंद्र सिंह, सूरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।