Jaunpur News : भारतीय मानव समाज पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय कार्यालय भारतीय मानव समाज पार्टी ओईना से भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिंद ने चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को शामिल किया गया है जो 7 चरणों में होने वाले चुनाव मे स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे।
स्टार प्रचारकों के नाम इस प्रकार हैं- रामधनी बिंद राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरिओम निषाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रमेश चंद बिंद राष्ट्रीय महासचिव, अंकुश कश्यप राष्ट्रीय महासचिव, गणेश बिंद राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, शिव बहादुर बिंद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, जितेंद्र सिंह चौधरी राष्ट्रीय सचिव, सुशील बिंद राष्ट्रीय सचिव, डा. बिंदेश्वरी बिंद राष्ट्रीय सचिव, गिरजा शंकर यादव राष्ट्रीय सचिव, कृष्णा प्रसाद बिंद राष्ट्रीय अध्यक्ष बौद्धिक प्रकोष्ठ, रमेश बिंद राष्ट्रीय महासचिव बौद्धिक प्रकोष्ठ, रणजीत सिंह राष्ट्रीय सभापति, गोपीचंद बिंद प्रदेश अध्यक्ष, एडवोकेट सुशील बिंद प्रदेश उपाध्यक्ष, उमानाथ बिंद प्रदेश महासचिव, हरिशंकर बिंद राष्ट्रीय सदस्य, अशोक सिंह राष्ट्रीय सदस्य, राम प्रसाद निषाद राष्ट्रीय सदस्य, विजय बहादुर निषाद राष्ट्रीय सदस्य हैं।