Jaunpur News : मानव जीवन के लिये कल्याणकारी है भागवत, गीता व रामायणः राममोहन

Jaunpur News : मानव जीवन के लिये कल्याणकारी है भागवत, गीता व रामायणः राममोहन

चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चौकियां धाम में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन के तीसरे दिन महाराष्ट्र से पधारे राममोहन जी महाराज ने बताया कि हमारे सनातन धर्म ग्रंथों में लिखी हुई सारी बातें मानव जीवन की लिए कल्याणकारी है। गीता, भागवत व रामायण श्रवण करने मात्र से परोपकार, दया, धर्म के लिए मन बदलने लगता है। भूखे को भोजन कराना व असहाय लोगों की सहायता करना ही परमात्मा को पाने का सच्चा साधन है। सत्संग प्रवचन मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक है। गीता, भागवत, रामायण जैसे महान ग्रंथ मानव जीवन के लिए कल्याणकारी है।

सती प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि प्रजापति दक्ष अपने कनखल में एक विराट यज्ञ का आयोजन किया सभी देवताओं को निमंत्रण दिया पर उन्होंने अपने पुत्री सती व शिव को यज्ञ में आने हेतु निमंत्रण नहीं दिया। शंकर जी के समझाने के बाद भी सती अपने घर बिना बुलाये चली गयी। यज्ञ स्थल में दक्ष प्रजापति ने सती को देख शंकर जी की घोर निन्दा कर निरादर किया। अपमान न सह पाने से सती ने तत्काल यज्ञस्थल में ही योगा अग्नि से स्वयं को भस्म कर दिया। सती की मृत्यु का समाचार पाकर भगवान शिव ने वीरभद्र को उत्पन्न कर उसके द्वारा यज्ञ विध्वंस करा दिया।

वीरभद्र ने पूर्व में भगवान शिव का विरोध व उपहास करने वाले लोगों को दण्ड देते हुए दक्ष प्रजापति का सिर भी काट डाला। बाद में ब्रह्मा जी द्वारा प्रार्थना किए जाने पर भगवान शिव ने दक्ष प्रजापति का सिर के बदले बकरे के सिर में प्रदान कर उसने यज्ञ सम्पन्न करवाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उषा मौर्य प्रदेश महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा एवं विशिष्ट अतिथि सीतारमण शरण जी महाराज रहे। इस अवसर पर सुरेंद्र गिरी, राजेश गुप्ता, विनोद साहू, विजय पंडा, रामआसरे साहू, मदन साहू, गोपाल साहू, मुकेश श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent