Jaunpur News : एएसपी ने थाने का किया वार्षिक निरीक्षण
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. संजय कुमार ने मंगलवार को सरपतहां थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से जांच की तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान वे समस्याओं से भी अवगत हुए। उन्होंने थाने के अभिलेखों का रख-रखाव, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, बैरक व थाना परिसर का निरीक्षण कर परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया।
थानाध्यक्ष संजय सिंह से थाने के विभिन्न मामलों के विषय में जानकारी प्राप्त किए। एसपी ने अपूर्ण अभिलेखों को शीघ्र पूर्ण करने के अलावा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार, थानाध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह, सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी आर.डी. यादव, उपनिरीक्षक धुरेन्धर प्रसाद, कार्यालय प्रभारी, हेड कांस्टेबल तथा आरक्षीगण मौजूद रहे।