Jaunpur News : अपूर्वा भारती का कवि सम्मेलन व मुशायरा 8 अप्रैल को
Jaunpur News : अपूर्वा भारती का कवि सम्मेलन व मुशायरा 8 अप्रैल को
जौनपुर। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था अपूर्वा भारती के तत्वावधान में परंपरानुसार 8 अप्रैल दिन शुक्रवार को इंग्लिश क्लब (जौनपुर क्लब) भारती नगर के विशाल प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन रात्रि 8 बजे से किया गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वशिष्ठ नारायण सिंह व विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष माया दिनेश टंडन व नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. जयेश सिंह तथा जनरल फिजिशियन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डा. स्पृहा सिंह मौजूद रहेंगी।
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक व संस्था के मंत्री राधेश्याम पांडेय ने बताया कि कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पुष्पा सिंह विसेन (गाजियाबाद), संदल अफरोज (लखनऊ), रश्मि शाक्य (गाजीपुर), अर्जुन सिसोदिया (राजस्थान), अशोक सुंदरानी (सतना मप्र), बिहारी लाल अंबर (प्रयागराज), नासिर कानपुरी (कानपुर), लालजी यादव उर्फ झगड़ू भैया सारनाथ (वाराणसी) पधार रहे हैं। संस्थाध्यक्ष डा. अशोक सिंह की अध्यक्षता में भारती नगर स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में कार्यक्रम को सफल एवं उत्कृष्ट बनाने के लिए विचार-विमर्श हुआ। सदस्यों एवं पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य से अनुरोध किया है। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर कवि सम्मेलन एवं मुशायरे को भव्यता प्रदान करें। ज्ञातव्य है कि विगत 2 वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण उक्त कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था। इस अवसर पर संरक्षक वीरसेन सिंह, ओंकारनाथ गिरी, नंद लाल मौर्या, फूलचंद तिवारी, संकठा प्रसाद पांडेय, दिनेश शर्मा, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, सरन प्रजापति, दया नारायण सिंह, ओम प्रकाश दूबे सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।