Jaunpur News : विश्व हिन्दू महासंघ के जिला मंत्री बने अनुराग
Jaunpur News : विश्व हिन्दू महासंघ के जिला मंत्री बने अनुराग
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पसेवा बारी गांव में अनुराग यादव के पैतृक आवास पर रविवार की सुबह विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अनुराग यादव को जिला मंत्री मनोनित किया गया। विनोद सिंह ने बताया कि संगठन का उद्देश्य हिन्दू समाज को एकत्रित करके भारत को हिन्दू राष्ट्र का दर्जा दिलाने का प्रयास करना है।
हिन्दू समाज में अपनों के बीच मतभेद को समाप्त करके समभाव, सदभाव, समरसता स्थापित करना, वर्ष में संत रविदास जयंती, महंत अवैधनाथ पुण्यतिथि व पूज्य महाराज योगी महाराज जन्म सप्ताह (हिन्दू स्वाभिमान दिवस) का आयोजन करना एवं हिन्दू, हिन्दुत्व तथा हिन्दुस्तान की सनातन परम्पराओं को याद करना प्रमुख है। इस अवसर पर राम सिंह कार्य समिति सदस्य, दिनेश मधुकर जिला प्रभारी, अमित शास्त्री जिला कोषाध्यक्ष, प्रेमचंद दूबे गौरक्षा प्रमुख आदि मौजूद रहे।