JAUNPUR NEWS : वार्षिक खेलोत्सव का हुआ आयोजन
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर में स्थित सेंट जेवियर स्कूल शकरमण्डी में वार्षिक खेलोत्सव का आयोजन हुआ जहां विद्यालय के सभी बच्चो ने अपरिमित उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक मनीष चन्द्रा ने मशाल जलाकर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने विभिन्न खेलो, जैसे कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, लम्बी कूद, जलेबी रेस, सैक रेस, डंबल पीटी, लेजिम नृत्य, पीटी, योगा, साट पुट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रबंधक मनीष चन्द्रा ने बताया कि खेलों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.पी. सिंह ने भी अपने अभिभाषण में खेलों के विषय में बच्चो को ढेर सारी जानकारियां प्रदान की। विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक नीरज सिंह के नेतृत्व में खेलोत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक विशाल साहू ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।