JAUNPUR NEWS : यातायात निरीक्षक सहित समस्त उपनिरीक्षकों ने दी जानकारी
JAUNPUR NEWS : यातायात निरीक्षक सहित समस्त उपनिरीक्षकों ने दी जानकारी
जौनपुर। “यातायात माह नवम्बर” के चौथे दिन शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु यातायात प्रभारी निरीक्षक जी0डी0 शुक्ला, निरीक्षक यातायात सैयद हुसैन मुन्तजर, उपनिरीक्षक यातायात शिवचंद यादव व उपनिरीक्षक यातायात विनोद सिंह ने जनपद के ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, साइकिल रिक्शा, बस टैक्सी चालकों के संगठन के माध्यम से उनकी बैठक बुलाकर रोडवेज नगर के वाजिदपुर तिराहे पर यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया।
साथ ही ट्रैक्टर ट्राली पर इट भट्ठा समिति, स्वयंसेवा संस्थाओं सहित अन्य संस्थान/कंपनी से प्रायोजित कराकर नि:शुल्क रिफ्लेक्टर रेट्रोरिफ्लेक्टिव, रिफ्लेक्टिव सीटों एवं टेंपो को लगाने हेतु प्रेरित किया। इसी क्रम में नगर/देहात क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग लगाए जाने की कार्यवाही करते हुए आमजन में पंपलेट बांटकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया। इसी क्रम में जनपद/यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 194 चालान करते हुये 2,10,000/ रुपये शमन शुल्क की कार्यवाही भी किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।