Jaunpur News : यूपी पुलिस भर्ती पर अखिलेश यादव ने किया बड़ा चुनावी वादा, जानिए क्या कहा….

Jaunpur News : यूपी पुलिस भर्ती पर अखिलेश यादव ने किया बड़ा चुनावी वादा, जानिए क्या कहा….

जौनपुर (पीएमए)। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में समाजवादी विजय रथ यात्रा के अगले चरण की शुरूआत करते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। रोजगार के मोर्चे पर योगी सरकार को पूरी तरफ विफल बताते हुए अखिलेश ने कहा कि आज प्रदेश का नौजवान बेकारी और बेरोजगारी से परेशान है, नौजवान के साथ मिल कर 2022 में सरकार बनाने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का काम समाजवादी पार्टी करेगी। इस डबल इंजन की सरकार को हटाने का काम युवाओं को करना है। यूपी का नौजवान बदलाव चाहता है।

उन्होंने युवाओ को लेकर कहा कि सपा की सरकार बनने पर शिक्षक भर्ती से लेकर पुलिस भर्ती, फौज भर्ती आदि सभी भर्तियां तीन महीने के अंदर शुरू कर दी जाएगी। विशेष भर्ती अभियान चलाया जायेगा।
अखिलेश ने कहा कि युवाओ का जोश और उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि 2022 में बदलाव होकर रहेगा। भाजपा की विदाई होगी जबकि सपा की सत्ता में वापसी होगी।
अखिलेश ने कहा कि देश का किसान निराश एवं बदहाली से परेशान है। भाजपा ने दोगुनी आय का वादा किया था ,लेकिन आय दोगुनी तो नहीं हो सकी मगर किसान मंहगाई से परेशान जरूर है। अगर हिसाब किताब किया जाये तो सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की आय आधी हो गयी है। उस पर से मंहगाई की मार किसान कैसे खुशहाल रह सकता है।

UPSSSC : यूपी में स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के 9212 पदों पर भर्ती
उन्होंने कहा कि किसान इस सरकार के अत्याचार को सहने के साथ अपमानित भी हुआ है। इसलिए अब यूपी का किसान इसका बदला जरूर लेगा। लखीमपुर खीरी से लेकर हाथरस और आगरा की घटना को लोग भूले नहीं है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Instructions given regarding electoral rolls through video conferencing Jaunpur News : Rovers and Ranger entry training camp completed Advertisement: पूर्वांचल के प्रचलित ज्वेलरी ब्रांड 'ऐश्प्रा जेम्स एण्ड ज्वेलर्स' की प्रदर्शनी जौनपुर में पहली बार 17 से 20 दिसम्बर 2021 तक | स्थान: होटल रघुवंशी, टी.डी. कालेज रोड, ओलन्दगंज, जौनपुर Jaunpur News : युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, परिजनों ने कराया भर्ती

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent