Jaunpur News : जौनपुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात 4 दिवसीय छठ पूजा सम्पन्न

Jaunpur News : जौनपुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात 4 दिवसीय छठ पूजा सम्पन्न

जौनपुर। जिला मुख्यालय पर स्थित शीतला चौकियां धाम के बगल में स्थित पवित्र कुण्ड में गुरूवार को सुबह छठ पूजा पर व्रती महिलाओं समेत अनेक लोगों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसी के साथ 4 दिवसीय छठ पूजा का समापन हो गया। इसके पहले भोर में ही पूजा करने वाली महिलाओं की भारी संख्या में भीड़ पवित्र कुण्ड में लगी हुई थी। छठ पूजा के दौरान मंदिर के सरोवर के किनारे उत्सव जैसा माहौल बना रहा। छठ पूजा के धार्मिक लोक गीतों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान जहां व्रती माताओं ने पूजा-पाठ किया, वहीं युवा व बच्चे आतिशबाजी किये। तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात छठ पर्व का समापन हुआ।

बिहार से प्रचलित इस पर्व को अब पूरे पूर्वांचल समेत पूरे देश के कोने-कोने में लोग विधि-विधान से मना रहे हैं। व्रती परिवार के परिजनों सहित उपस्थित अन्य भक्तों ने छठ पूजा पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान पवित्र कुण्ड के पानी में सूप में प्रसाद सामग्री लेकर खड़ी महिलाओं ने छठी मइया की गीत गाया। महिलाओं व पुरुषों ने पवित्र कुण्ड में खड़े होकर छठी मइया के गीत गाये। इस मौके पर विनय त्रिपाठी, संजय माली, बसंत सैनी, अमित माली, लालमनी सैनी, अनिल साहू, दीपक राय, प्रवीण पंडा, आशीष माली, विश्वनाथ माली, महेंद्र गुरु, हनुमान त्रिपाठी, राज सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं शीतला चौकियां चौकी प्रभारी शैलेंद्र पाण्डेय भी सहयोगियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व डाला छठ पूजा पर गुरुवार को प्रातः व्रती महिलाओं का सैलाब झल्लीयहवा सरोवर पर उमड़ पड़ा। नगर के प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित सरोवर तट पर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उर्घ्यवगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सरोवर तट पर साफ-सफाई एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये। भोर में 4 बजे से ही गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं का सरोवर पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

पूजा सामग्रियों से भरा दउरा सिर पर रखे लोग हाथ में गन्ना लिये डाला छठ गीत गाते व्रती महिलाएं आगे बढ़ रही थीं। परिवार संग सरोवर तट पर पहुंची व्रती महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बेदी का विधि-विधान से पूजन करने के बाद सरोवर के जल में खड़ी होकर पूजन कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष सदानन्द राय, उपनिरीक्षक कमलेश वर्मा, उपनिरीक्षक गिरीश मिश्रा, मनोज चौबे, ओम प्रकाश मिश्रा आदि मुस्तैद रहे। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के सह प्रान्त मंत्री कृष्ण गोपाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि, सभासद सौरभ जायसवाल, अशोक केसरी, सभासद दीपू मोदनवाल, सन्दीप कसेरा, अनिल काका, सभासद दीपू मोदनवाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent