Jaunpur News : आचार्य कौटिल्य संघर्ष समिति ने की वैचारिक संगोष्ठी

Jaunpur News : आचार्य कौटिल्य संघर्ष समिति ने की वैचारिक संगोष्ठी

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। ब्राह्मण सनातन धर्म का रक्षक होता है। सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए वह सतत प्रयत्नशील रहता है। वह समाज का पथ प्रदर्शक भी है। उसे संगठित होने की आवश्यकता है। बिखराव से उसका बलक्षीण हो जाएगा वह अपने लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर पाएगा। उक्त बातें आचार्य कौटिल्य संघर्ष समिति के बैनर तले शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मणों को दीनदयाल उपाध्याय सभागार में राजनीति में ब्राह्मण समाज की भूमिका के विषय पर बोलते हुए समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. राजकुमार मिश्रा। डा. अनिल उपाध्याय, डा. जेपी दुबे, माता प्रसाद मिश्रा, रविन्द्र मिश्र, सुभाष शुक्ल, हृदय नारायण शुक्ला, मंगलेश्वर त्रिपाठी, दुर्गविजय मिश्र मुन्ना आदि ने कहा कि ब्राह्मण समाज तभी अपना गौरव प्राप्त कर सकता है जब वह संगठित होकर चलेगा। आभार प्रदर्शन में मनोज पाण्डेय ने किया। सभी उपस्थित ब्राह्मणों को अंगवस्त्रम देकर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान ओपी मिश्रा, आनंद पाण्डेय, सन्तोष पाण्डेय, सुषमा पाण्डेय, अदिति पाण्डेय, उदय नारायन पाठक आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent