Jaunpur News : दुष्कर्म में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Jaunpur News : दुष्कर्म में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गौसपुर तिराहे के पास से दुष्कर्म में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में थानाध्यक्ष संजय सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद मय हमराह कांस्टेबल अमित कुमार व अनुराग सिंह के साथ धारा 376डी, 406, 504, 506 में वांछित शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी अभियुक्त कपिल देव मिश्रा पुत्र राम किशुन मिश्रा को उक्त स्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया।