JAUNPUR NEWS : आप कार्यकर्ताओं ने चलाया “गंदगी हटाओ—झाड़ू लगाओ” अभियान

JAUNPUR NEWS : आप कार्यकर्ताओं ने चलाया “गंदगी हटाओ—झाड़ू लगाओ” अभियान

विवेक त्रिपाठी
जौनपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा मंगलवार को विधानसभा मछलीशहर नगर पंचायत में प्रातः लगभग 11 बजे “गंदगी हटाओ, झाड़ू लगाओ” यात्रा निकाला गया। उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात लगभग दोपहर 2 बजे जनपद के विधानसभा मुंगराबादशाहपुर नगर में भी गंदगी हटाओ, झाड़ू लगाओ के तहत कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपरोक्त दोनों कार्यक्रम आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विनोद प्रजापति ने किया।

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि यूथ विंग के जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरी रहे। इस अवसर पर यूथ विंग के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार, जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरि, मोo शमीम जिला कार्यकारिणी, मुरली मनोहर जिला उपाध्यक्ष, विनोद सोनकर sc-st प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, विजय सोनी नगर अध्यक्ष, बी.एल मौर्य, सारिक वार्ड अध्यक्ष, ब्रिजलाल मौर्य महासचिव, हिमांशु सोनकर, कैलाश विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष केसरी, मैनेजर पटेल, मोहम्मद शमीम, कमलेश रावत साईं, प्रीतम सिंह, राम आसरे पटेल, सुरेंद्र गौतम, तेज बहादुर, समर सरोज, राम प्रकाश सोनी, विकास मौर्य, उदयराज बिन्द, राधेश्याम पटेल, यश तिवारी, गणेश वैश्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent