HomeJaunpurJaunpur News: शिक्षक दिवस पर —एक पेड़ मां के नाम'

Jaunpur News: शिक्षक दिवस पर —एक पेड़ मां के नाम’

  • शिक्षक दिवस पर —एक पेड़ मां के नाम’

तेजस टूडे सं.
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लहंगपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर एक पेड़ मां के नाम [सहजन और आंवला] का पौधा लगाकर जागरूक किया गया। साथ ही शिक्षा स्वास्थ्य एंव सम्मान की ओर अग्रसर… श्याम केशरी चैरिटेबल ट्रस्ट एंव वेलफेयर सोसायटी जौनपुर द्वारा डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस एवं शिक्षक दिवस कार्यक्रम और उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पत्र वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक प्रेम प्रकाश, सहायक अध्यापक रामचंद्र सिंह, कविता सिंह, राजेश सिंह, आशीष सिंह को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामजीत राम (क्षेत्रीय वन अधिकारी जलालपुर रेंज) एवं विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम प्रकाश जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. बी.के. गौतम रहे। इस अवसर पर वन रेंज जलालपुर डिप्टी रेंजर पियूष प्रताप, वन रक्षक वंदना सरोज, सुरेश मौर्या, दीपक कुमार, दफ्तर बाबू सतीश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read