Jaunpur News : शान्ति भंग में 8 गिरफ्तार
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण एवं एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में नवागत थानाध्यक्ष संजय सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक धुरेन्धर प्रसाद व अशोक कुमार व हेड कान्स्टेबल पवन कुमार द्वारा थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी प्रहलाद व शिवपूजन पुत्रगण स्व. हरिवंश तथा बिरैली गांव निवासी विकास पुत्र राम लखन, ओम प्रकाश पुत्र सीता राम, सीता राम पुत्र स्व. फिरतू व सुकर्णाकला निवासी ओम प्रकाश पाण्डेय पुत्र स्व. हरिहर प्रसाद तथा दिनेश पाण्डेय पुत्र स्व. राम आसरे को शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत सभी को न्यायालय भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।