JAUNPUR NEWS : 68वीं उत्तर प्रदेश सीनियर वालीबाल चैम्पियनशिप सम्पन्न
JAUNPUR NEWS : 68वीं उत्तर प्रदेश सीनियर वालीबाल चैम्पियनशिप सम्पन्न
निर्णायक मण्डल के सदस्यों ने निभायी सराहनीय भूमिका
जौनपुर। नगर के टीडीपीजी कालेज के मैदान पर आयोजित 68वीं उत्तर प्रदेश सीनियर वालीबाल चैम्पियनशिप गुरूवार को सम्पन्न हो गया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक मण्डल के सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभायी। निर्णायक मण्डल में सी.एम. यादव, भीम सिंह, अजीत श्रीवास्तव, विनय सिंह, पारसनाथ सिंह आदि रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह रहे जिन्होंने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। साथ ही खेल की महता पर जोर देते हुए भविष्य में और अच्छी प्रतियोगिताएँ कराने में सहयोग का वादा किया। इसके पहले सभी अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों को अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। आयोजन सचिव आलोक सिह ने अतिथियों का स्वागत किया।
वहीं जिलाध्यक्ष अश्वनी सिहं, सचिव बिजय सिंह बागी, आजाद चंद्रशेखर उपाध्याय, जितेन्द्र सोनू आदि ने कार्यक्रम को सजाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। मंच संचालन कैप्टन सत्य प्रकाश सिंह ने किया। अन्त में आभार प्रदर्शन आयोजन अध्यक्ष रमेश चन्द्र सिंह ने किया।
इस अवसर पर विवेक सिंह, यशवीर सिंह, डॉ० अरविन्द सिंह, ओम प्रकाश, जितेन्द्र सिंह, हरि प्रसाद सिंह, विजय बहादुर सिंह सहित तमाम लोग लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।