जल शक्ति मंत्री ने हरदोई पहुंचकर बाढ़ परियोजना का लिया जायजा

जल शक्ति मंत्री ने हरदोई पहुंचकर बाढ़ परियोजना का लिया जायजा

धर्म सिंह कुशवाहा
मल्लावां, हरदोई। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ की परियोजनाओं का जायजा लिया और देवी पुरवा में बने गंगा के किनारे बांध का भी किया निरीक्षण। साथ में विधायक आशीष सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले परियोजनाएं बनती थी और बाढ़ में बह जाती थी लेकिन जब से राज्य में योगी सरकार आई है तब से सारी परियोजनाएं पूर्ण हो जाती हैं जिसके कारण गांव वाले और गांव के लोग सुरक्षित हो जाते हैं और जनहानि भी नहीं होती है।

हरदोई के माधवगंज ब्लॉक के ग्रामसभा तेरवा कुल्ली के गांव देवी पुरवा पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ की परियोजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2017 से योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सभी परियोजनाएं पूर्ण हो रही हैं। इससे पहले बाढ़ आने पर सभी परियोजनाएं बह जाती थी। आज संपूर्ण राज्य की परियोजनाओं में 6 साल से इस प्रकार से काम हुआ है कि 70 से लेकर 100 प्रतिशत राज्य की सभी परियोजनाएं पूर्ण हो जाती हैं। जिसके कारण गांव वाले और गांव के लोग सुरक्षित हो जाते हैं, इसलिए मैं कहता हूं कि इधर बाढ़ ने पिछले 100 वर्षों का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है।

उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि 100 साल से खतरनाक बाढ़ आई, फिर भी न्यूनतम नुकसान हुआ और जनहानि तो बिल्कुल ही नहीं होने दी गई। अब मैं सोच रहा हूं कि धीरे-धीरे जनपद के संवेदन अतिसंवेदनशील जनपद बाढ़ के चपेट में आते हैं। उन जनपदों को बाढ़ से मुक्त करूंगा तो हमें लगता है जिस प्रकार काम चल रहा है, अच्छा काम चल रहा है। लोकल में भी किसानों का सहयोग मिलता है और यह भी सभी मिलकर काम करते हैं। एक परियोजना के लिए गांव के लोगों ने कहा है कि सर वह बन जाएगा तो अच्छा रहेगा तो मैं बोला हूं उस परियोजना को भी देख लो। इमरजेंसी समय में देखिए अगली बार मैं एक्सईएन से बोला हूं।

इसको बजट में जाकर कैसे पूरा करोगे, इसकी चिंता करो। इस बार इमरजेंसी में वह काम करना हर हाल में है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि राज्य के अंदर लोगों को किसी प्रकार का बाढ़ से हानि नहीं पहुंचने दूंगा। देवी पुरवा में गंगा के किनारे बने बांध का निरीक्षण स्वतंत्र देव सिंह के साथ विधायक आंसू ने भी किया। इस दौरान वहां कई लोग भी उपस्थित रहे। पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही। दमकल कर्मियों सहित एंबुलेंस सेवा तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent