जायसवाल क्लब के अजय बनाये गये महानगर अध्यक्ष व भरत महासचिव

जायसवाल क्लब के अजय बनाये गये महानगर अध्यक्ष व भरत महासचिव

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में वाराणसी जिला ईकाई सहित महिला शाखा का भी हुआ गठन
सुरेश गांधी/जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। जायसवाल क्लब के सदस्यों में नयी ऊर्जा शक्ति संचार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने न सिर्फ वाराणसी सहित कई जिलों एवं प्रदेशों में नयी कमेटी का गठन किया, बल्कि स्वजातिय बंधुओं से आपसी मतभदों को भूलकर एकजुटता बनाये रखना का आह्वान भी किया।
जगतगंज में स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि सामाजिक एकता व एकजुटता से ही समाज का विकास संभव है। जब तक समाज एकजुटता के साथ अपनी ताकत नहीं दिखाएगा तब तक समाज की इसी तरह अनदेखी होती रहेगी।

उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा व धन की कमी नहीं है, कमी है तो लोगों में सिर्फ एकजुटता के साथ समाज में कंधे से कंधा मिलाकर अपने हक की मांग करने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से जायसवाल क्लब वाराणसी ईकाई का गठन किया गया जिसमें अवधेश जायसवाल लल्ला को वाराणसी जिलाध्यक्ष, प्रेमचंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू कछवा को महासचिव व संजय जायसवाल कुंवार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा अजय जायसवाल सामने घाट को महानगर अध्यक्ष, भरत जायसवाल को महासचिव व अजय जायसवाल सरस्वती को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी कड़ी में महिला जायसवाल क्लब में प्रीति जायसवाल को वाराणसी जिलाध्यक्ष, उमा जायसवाल को महासचिव, संध्या जायसवाल को कोषाध्यक्ष व राजेश्वरी जायसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया गया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश पदाधिकारियों की भी घोषणा की गयी जिसमें ईशान

जायसवाल शाहगंज को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी जबकि जंघई निवासी संजय जायसवाल को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज जायसवाल खोदई चौकी को पुनः प्रदेश मंत्री, महेंद्र जायसवाल जंघई को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रकाश जायसवाल को जायसवाल क्लब युवा वाराणसी का अध्यक्ष बनाया। अन्त में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों से समाजहित में कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि पूर्व की भंग कमेटी के लिए शीघ्र ही नए पदाधिकारियों की भी घोषणा पुणे में होने वाली बैठक में की कर दी जायेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, अजय जायसवाल राजघाट, धर्मेंद्र जायसवाल बाबू, जितेंद्र जायसवाल, रमेश जायसवाल हाईडिल, अरविंद जायसवाल, जीतचंद जायसवाल, राष्ट्रीय सचिव कमलेश जायसवाल, विजय हनुमान फाटक, विनोद जायसवाल धूपचंडी, मुरली मनोहर जायसवाल सिगरा, डॉ अनूप जायसवाल प्रयागराज, अजय जायसवाल नारायणपुर, जमुना दयाल, बड़ागांव से विकास जायसवाल सहित महिला कमेटी की पदाधिकारी मौजूद थीं। इस दौरान समाज के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश गांधी का जन्मदिन मनाते हुये महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent