हरहुआ में जागृति महिला ग्राम संगठन का हुआ उद्घाटन

हरहुआ में जागृति महिला ग्राम संगठन का हुआ उद्घाटन

रीता देवी अध्यक्ष व रेखा जायसवाल चुनी गयीं सचिव
अतुल राय
वाराणसी। ग्राम हरहुआ मे ब्लाक अधिकारी अवधेश सिंह ने जागृति महिला ग्राम संगठन का उद्घाटन करते हुए महिलाओं के विकास में महिला समूहों के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि कलियुग में संगठन मे ही शक्ति है।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरहुआ मे जागृति महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया। रीता देवी को अध्यक्ष चुना गया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रधान अनवर हाशमी ने कहा कि महिला समूहों और ग्राम संगठन के किसी भी प्रकार के सहयोग हेतु ग्राम पंचायत और हरहुआ के ग्रामवासी हमेशा तैयार रहेंगे। ग्राम संगठन में सर्वसम्मति से रीता देवी, सचिव रेखा जायसवाल, कोषाध्यक्ष मंजू सिंह, उप सचिव कोमल सरोज तथा उपाध्यक्ष कमलावती सिंह को चुना गया।

समारोह में एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने कहा कि महिला समूह वर्तमान की जरूरत है और समूह मे रहकर असंभव लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते है। कार्यक्रम में समूह सखी साधना देवी, आईसीआरपी अनीता देवी तथा रैना देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में बोरिंग टेक्नीशियन अंजनी श्रीवास्तव, अमितेश श्रीवास्तव, अजय सिंह, कंप्यूटर आपरेटर रत्नेश कुमार ने समूह के उद्देश्य और कार्यकलापो पर विस्तार से प्रकाश डाला।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent