क्या मानकों पर खरा नहीं उतर रहा ग्लोबल अस्पताल?
क्या मानकों पर खरा नहीं उतर रहा ग्लोबल अस्पताल?
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। दलालों के दम पर चलने वाला ग्लोबल अस्पताल मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है। यहां पर न तो मानके के अनुसार वार्ड है और न ही डिग्रीधारी डाक्टर इसके बाद भी यहं अस्पताल धड़ल्ले स ेचल रहा है। जानकारों का कहना है कि पैसा पैदा करने के चक्कर में ग्लोबल अस्पताल द्वारा भर्ती मरीजों में संक्रमण बाटा जा रहा है। क्येाकि एक बेड की दूसरे बेड से उचित दूरी भी नही है इस कारण यहां अगर कोई मरीज आता है तो उसमें संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा ग्लोबल में जो डाक्टर तैनात है उनकी डिग्री पर भी सदेह किया जा रहा है।
अब जब अस्पताल में डाक्टर की डिग्री पर ही संदेह किया जा रहा है तो यहां पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी इस पर भरोसा कैसे किया जा सकता है। जो मरीज एक बार इस अस्पताल में फंस जाता है और यहां की अव्यवस्थाओं से रूबरू हो जाता है वह दोबारा यहां जाने की नही सोचता है। नैपालापुर में स्थित यह अस्पताल मानके पर खरा नही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मंशा पर पूरी तरह से खरा उतर रहा है इसकारण यह अस्पताल धड़ल्ले से चल रहा है। सूत्रो की माने तो इस अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का संरक्षण मिल रहा है इस कारण यह धडल्ले से मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर माल बटोर रहा है।