राज ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित
जितेन्द्र सिंह चौधरी
बाबतपुर, वाराणसी। राज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस बाबतपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर संस्था में एक दिवसीय योगा संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसका विषय ’’आधुनिक जीवन शैली में योग का महत्व‘‘ था। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमैन राजदेव सिंह (पूर्व विधान परिषद सदस्य गाजीपुर) थे। इन्होंने संगोष्ठी को संम्बोधित करते हुए कहा कि कपाल भारती, अनिलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार जैसे प्रणायामों के बारे में जानकारी दी।
इसी क्रम में संस्था के निदेशक डा0 राहुल सिंह ने योग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग प्राचीन भारतीय परम्पराओं का एक अमूल्य उपहार है। योग हम सब की वैश्विक समुदाय की नियमित व्यायाम दिनचर्या का एक अभिन्न अंग बनाना चाहिए। राज कालेज आफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डा0 विशाल अग्रहरी ने कहा कि भारत में हमेशा उन परंपराओं का पोषण किया है जो एकजुट होकर अपनाने की आवश्यकता है और योग के माध्यम से विरोधाभास, बाधाओं और प्रतिरोधों को खत्म करने के लिए एक पहल करते हैं। हमें भी इन बातों को अपने जीवन में योग के माध्यम से अनुसरण करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रशासनिक अधिकारी विवेक प्रकाश दूबे ने किया। संगोष्ठी का धन्यवाद ज्ञापन डा0 सोमेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी व स्टाफ अंकित सिंह, नवीन सिंह, नन्द किशोर पाण्डेय, हुबलाल पटेल, शनि जायसवाल, राहुल पटेल, प्रशान्त मिश्रा, डी0के0 शर्मा, महेश तिवारी, डा0 राजकुमार यादव, डा0 रेशमी दास, सन्तोष पाण्डेय, विनोद कुमार, लखेन्द्र पटेल, निखिल सिंह, दिपेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, गणेश सिंह, प्रवीण पाठक, भावना मौर्या, प्रियंका पाण्डेय, साक्षी त्रिपाठी, शैलजा सिंह, राकेश वर्मा, राजेन्द्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।