अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील दिवस को स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील दिवस को स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया | #TejasToday
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब जौनपुर ने 97वां अंतरराष्ट्रीय स्थापना दिवस मनाया। इंटरनेशनल इनर व्हील दुनिया की सबसे बड़ी महिला सेवा स्वैच्छिक संगठनों में से एक है और 104 से अधिक देशों में सक्रिय है। मैत्री और मानव सेवा में निस्वार्थ भाव से सेवा करने हेतु क्लब के सभी सदस्यों ने मिलकर समाज सेवा का संकल्प लिया। साथ ही 2021-2022 के पदाधिकारियों की अधिकारियों की घोषणा की गई। 2021-2022 के अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती दीपमाला जायसवाल, सचिव श्रीमती सरोज सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता मिश्रा, एडिटर श्रीमती प्रियंका पांडेय और आइ.एस.ओ. डा. रंजीता सिंह के नाम पर सभी सदस्यों की सहमति बनी। 1 जुलाई से इनका कार्यकाल शुरू किया जाता है। हिन्दी दिवस पर अध्यक्ष सुनिता अग्रवाल ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान हिंदी मेरी मातृ भाषा है और हमारा कर्तव्य है कि हिन्दी को देश नहीं, बल्कि विदेशों में इसकी पहचान दिलाने की आवश्कता है। इस अवसर पर निर्वतमान अध्यक्ष श्रीमति सुनीता सिंह, पूर्व अध्यक्ष नीलम सिंह, शशि सिंह, सरोज सिंह, ममता मिश्रा, पूनम मिश्रा, स्मिता, वंदना, माधुरी सिंह, दमयन्ती सिंह, अर्चना उपाध्याय, डा. रंजीता आदि उपस्थित रहीं। अन्त में जूही सिंह के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम समाप्त हुआ।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट