केन्द्रीय वाहन यार्ड महराजगंज का पुलिस महानिरीक्षक ने किया उद्घाटन

केन्द्रीय वाहन यार्ड महराजगंज का पुलिस महानिरीक्षक ने किया उद्घाटन

राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। केन्द्रीय वाहन यार्ड महराजगंज का बुधवार को तरुण गाबा (पुलिस महानिरीक्षक) लखनऊ द्वारा उद्घाटन किया गया। बता दें कि आलोक प्रियदर्शी पुलिस अधीक्षक रायबरेली की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने वाहन यार्ड का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।

उद्घाटन के दौरान उपस्थित जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने प्रतीक चिह्न भेंट कर तरुण गाबा पुलिस महानिरीक्षक का जोरदार स्वागत किया। क्षेत्राधिकारी महराजगंज अरुण कुमार नौहवार, प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता सत्येन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent