मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के गांव में एक तीन वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप गांव के ही एक किशोर पर लगा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रहे एक तीन वर्षीय मासूम को बिस्किट देने के बहाने गांव का एक किशोर बुला ले गया। आरोप है कि किशोर ने बिस्किट देने के बहाने एकांत में ले जाकर मासूम के साथ दुराचार किया और उसके बाद घर पर छोड़ गया। मासूम के रोने पर मां ने जब कपड़े पर खून के धब्बे देखे तो वह सन्न रह गयी।
मामले की शिकायत पुलिस से हुई तो वह हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में लेकर मासूम को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मासूम के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर पुलिस ने बताया कि मासूम के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी किशोर की हिरासत में लेकर मासूम का मेडिकल परीक्षण हेतु सीएचसी भिजवा दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











