
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। लोकतंत्र में मतदाता की भागीदारी को सर्वोपरि बताते हुए मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में एक विशेष कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पूर्व एम.एल.सी. शिक्षक संघ डॉ. प्रमोद मिश्र ने शिक्षकों और शिक्षिकाओं को वोटर बनने हेतु फार्म भरवाया। उन्होंने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में शिक्षकों की भूमिका केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त करने में भी उनकी जिम्मेदारी अहम है।डॉ. मिश्र ने कहा कि “यदि शिक्षक वर्ग लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रयोग में अग्रणी रहेगा तो समाज में जागरूकता की नई मिसाल कायम होगी।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद, जिला उपाध्यक्ष सरफुद्दीन, प्रदीप सिंह, मोहम्मद लुकमान, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद शाहिद, रूखसाद, दिलशाद अहमद, तौफीक अहमद सहित कई गणमान्य शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से लेकर मतदान दिवस तक सक्रिय रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







