HomeJaunpurनेता जी सुभाष चन्द्र बोस कालेज में 5 दिवसीय शिविर में दी...

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस कालेज में 5 दिवसीय शिविर में दी गयी जानकारी

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस कालेज में 5 दिवसीय शिविर में दी गयी जानकारी

आजमगढ़। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पीजी कालेज देवगांव में बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं के लिए 5 दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। पहले दिन प्रबंधक संतोष यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात् योग प्रशिक्षक डा. सुरेश यादव ने छात्राध्यापक और छात्राध्यापिकाओं को वार्मअप, जोगिंग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, मंडूकासन, शशकासन, सिंहासन, भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, प्राणायाम का क्रियात्मक अभ्यास कराया तथा योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य डा. अशोक यादव, डा. सुनील यादव, डा. अभय प्रताप यादव, डा. नीलम यादव, डा. पूनम विश्वकर्मा, डा. अंजली चौहान, शिक्षणेत्तर कर्मचारी रामाश्रय यादव बड़े बाबू, आदर्श गुप्ता, पुष्पा यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

 

Must Read