भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल ने मुलायम जी को दी श्रद्धांजलि

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल ने मुलायम जी को दी श्रद्धांजलि

अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रसपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि देश एवं प्रदेश के नौजवानों किसानों उद्यमियों व्यापारियों सहित जन जन के नेता मुलायम सिंह यादव जी का स्वर्गवास होने से पूरा देश एवं प्रदेश काफी दुखी है।

मुलायम जी ने सभी वर्ग एवं समुदाय के लिए जब जब सरकार रही तब तब काम किया है जहां एक तरफ व्यापारी उद्यमी समाज के लिए धारा 3/7 चुंगी तहबाजारी वैट जैसे काले कानून को खत्म किया। वहीं सेना के जवानों के मृतक होने पर उनका शव घर तक नहीं आ पाता था। उनके शव को घर तक पहुंचाने का कार्य भी माननीय मुलायम सिंह यादव जी ने कराया। अजय त्रिपाठी एवं रितेश गुप्ता ने बताया कि जब जब नेताजी की सरकार रही उद्यमी व्यापारी समाज के लिए सदैव नेताजी के दरवाजे खुले रहे कहीं कोई भी समस्या आने पर सदैव उद्यमी व्यापारी समाज की उनकी मदद करने का कार्य किया भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल परिवार ने नेता जी को शत-शत नमन करते हुऐ अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करी।

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीतापुर, सुल्तानपुर, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, संभल, चंदौली, उन्नाव बस्ती, सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर में भी नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ताज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र जायसवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज साहू, जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, नगर अध्यक्ष सैयद फुरकान अहमद, नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, सन्नी गुप्ता, कार्यालय प्रभारी, दीपक शर्मा आदि साथी रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent