Homeगोण्डाहर बच्चा पढ़ेगा तभी भारत बढ़ेगा, बाल श्रम रोकें भविष्य संवारें...

हर बच्चा पढ़ेगा तभी भारत बढ़ेगा, बाल श्रम रोकें भविष्य संवारें…

हर बच्चा पढ़ेगा तभी भारत बढ़ेगा, बाल श्रम रोकें भविष्य संवारें…

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। बाल श्रम, मानव तस्करी एवं बाल विवाह उन्मूलन हेतु गोण्डा पुलिस का सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत बाल एवं किशोर श्रम मुक्त भारत अभियान, मानव तस्करी, प्रवासी तस्करी, भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह की रोकथाम के लिए जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कौड़िया, खरगूपुर एवं इटियाथोक क्षेत्रों में गोंडा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा सघन चेकिंग अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज रावत के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के तहत दुकानों, होटलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। इस दौरान बाल श्रम निषेध कानूनों की जानकारी दी गई तथा स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान में बच्चों से कार्य कराया गया पाया गया तो उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा, अधिकारों तथा आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्पलाइन 1930, भ्रष्टाचार हेल्पलाइन 7839856332 AHTU प्रमुख हैं जिनके प्रभारी ने आमजन से अपील किया कि वे अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें एवं यदि किसी प्रतिष्ठान, होटल, ढाबे आदि में बच्चों को काम करते हुए देखें तो तुरंत 1098 या 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। गोंडा पुलिस बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों की रक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read