चार वाटिकाओं का होगा विकास, 64 पार्कों में होगा पौधरोपण

चार वाटिकाओं का होगा विकास, 64 पार्कों में होगा पौधरोपण

नगर निगम ने तय किया 62 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
माता जानकी लक्ष्मण भरत के नाम पर होगा वनों का नामकरण
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। हरियाली लाने के लिए अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में चार वाटिकाओं का विकास किया जाएगा और 64 पार्कों में पौधरोपण किया जाएगा। वृहद पौधरोपण अभियान के दौरान 61 700 पौधे नगर क्षेत्र में रोपने का लक्षण रखा गया है।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि प्रभु राम के अनुजों महात्मा भरत, लक्ष्मण एवं माता जानकी के नाम पर एक-एक उपवन विकसित होगा जबकि अयोध्या की पुष्प वाटिका का नाम तपोवन होगा। मियावाकी तकनीक से विकसित होने वाले वनों की प्राकृतिक छटा तो शहरवासियों को लुभाएगी ही, इनमें स्थापित ओपन जिम भी युवाओं के आकर्षण का केंद्र होगा। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उपवन के विकास की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार को सौंपी है। उन्होंने बताया कि कुशमाहा में विकसित होने वाली वाटिका का नाम भरत के नाम पर रखा गया है। यह वाटिका 2.62 एकड़ में होगी जिसमें दो एकड़ का मियावाकी तकनीक से बाग विकसित किया जाएगा जिसमें 28 हजार पौधे लगाए जाएंगे। बाकी हिस्से में ओपन जिम, हाईमास्ट लाइट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
साथ ही अब्बूस राय में 1.31 एकड़ में जानकी वन विकसित किया जाएगा जिसमें 14 हजार पौधे लगाए जाएंगे। यहां भी ओपन जिम तथा स्थानीय लोगों के टहलने के लिए पथ का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वनवीरपुर में विकसित होने वाले वन का नाम लक्ष्मण वाटिका रखा जाएगा। इस वाटिका में 3 हजार पौधे एक एकड़ भूमि पर लगाए जाएंगे तथा स्थानीय लोगों के भ्रमण के लिए पथ की भी सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में एक एकड़ में विकसित पुष्प वाटिका में देश-विदेश की विभिन्न प्रजातियों के 500 शोभाकार एवं छायाकार पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा 10 हजार वर्ग फीट में कारपेट घास भी लगाई गई है। यहां फूड कोर्ट, सेल्फी प्वाइंट भी विकसित किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA