डा. काशी प्रसाद जायसवाल स्मृति पार्क व मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम सम्पन्न

डा. काशी प्रसाद जायसवाल स्मृति पार्क व मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम सम्पन्न

विश्व स्तर के शिक्षाविद एवं विद्वान थे काशी प्रसाद जी
अजय जायसवाल
गोरखपुर। डा. काशी प्रसाद जायसवाल स्मृति पार्क एवं मूर्ति का अनावरण महापौर सीताराम जायसवाल ने किया। मयूर विहार कॉलोनी सिवापुरम बशारतपुर पूर्वी में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालोनी अध्यक्ष परमहंस लाल श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि महापौर सीताराम जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि ने बोलते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को अफसोस है कि हमारे स्वतंत्रता सेनानी व विधि जनों को समाज के लोग भूल रहे हैं।

उनकी स्मृति में पार्क व सड़क का नाम प्रतिमा स्थापित कर उन्हें याद किया जाए आने वाली पीढ़ी भी उनसे प्रेरणा ले डॉक्टर काशी प्रसाद जायसवाल सर्व समाज के प्रेरणादायक हैं। समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री जितेन्द्र जायसवाल उर्फ पप्पू भईया ने कहा कि डा. काशी प्रसाद जायसवाल महान विद्वान थे गोरखपुर में आज इनके स्मृति में पार्क का नाम व मूर्ति का अनावरण किया गया। इस अभाव की बात है कि हमारे समाज के महापुरुष स्वतंत्रता सेनानी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। जायसवाल समाज द्वारा 27 नवंबर को एक भव्य आयोजन इसी पार्क में किया जाना चाहिए जिससे समाज के आने वाली पीढ़ी इनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रिम भूमिका निभा सके।

महापौर अंजू चौधरी ने कहा कि डॉक्टर काशी प्रसाद जायसवाल अपनी विद्वता के माध्यम से देश के तमाम विद्वानों को प्रभावित किया वह बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। सभा को संबोधित करते हुए जायसवाल महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचंद जायसवाल ने कहा कि विलम्ब हो चुका है। पूर्व मंत्री जितेन्द्र और महापौर का उद्बोधन बाकी है।27 नवम्बर को डा. काशी प्रसाद जायसवाल के जन्म दिन पर बृहद रूप से लेख प्रकाशित करूंगा समय के अभाव में कम शब्दों मे कहूंगा। डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान थे। इनके संबंध में प्रकाश डालते हुए कहा कि डा. काशी प्रसाद जायसवाल का जन्म 27 नवंबर 1881 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के संपन्न परिवार में हुआ था। 4 अगस्त 1937 पटना में अंतिम सांस ली थी।आप लोगों ने अन्य लोगों से डा. काशी प्रसाद जायसवाल के सम्बन्ध में अभी सुना। मैं डा. काशी प्रसाद जायसवाल के स्वर्गवास पर देश के महान विभूतियों ने जो शब्द कहे थे कुछ अंश बताना चाहता हूं।

महात्मा गांधी जी के शब्दों में-भारत के बाग का एक सुंदर सा गुलाब का फूल सूख गया। डा. राजेंद्र प्रसाद के शब्दों में*-अंतरराष्ट्रीय ख्याति के पंडित हमारे बीच में नहीं रहे। गुलाम भारत में जन्म लेकर डा. काशी प्रसाद जायसवाल जितने खोजें की अगर भारत स्वतंत्र होता तो उन्हें सर्वोच्च सम्मान से विभूषित किया जाता। जवाहर लाल नेहरू के लेख में डिस्कवरी ऑफ इंडिया में लिखा डा. काशी प्रसाद जायसवाल प्राचीन इतिहास के मामले में सही रूप से जानकार माना है और उनके ज्ञान की प्रशंसा की है। राष्ट्रकवि रविंद्र नाथ ठाकुर के शब्दों में डा. काशी प्रसाद जायसवाल मेरे कला के सच्चे व सटीक पारखी थे।

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के शब्दों में डा. जायसवाल जी का प्रेम मेरे जीवन में सूर्य बनकर उदय हुआ मेरे भीतर कमल बंद था, उसके दल स्वयंमेव उन्मुख होने लगा। डा. निहार रंजन रे डा. काशी प्रसाद जायसवाल युगांतकारी महापुरुष थे। राहुल सांकृत्यायन के शब्दों में डा. जायसवाल के सम्बन्ध में कह सकता हूं कि इतना बड़ा विद्वान भारत में पैदा नहीं हुआ। महावीर प्रसाद द्विवेदी डा. काशी प्रसाद जायसवाल इतिहास एवं पुरातत्ववेत्ता थे। उपन्यासकार अमृत लाल नागर के शब्दों में अपने लेख में लिखा मुझे हुमायू की जान निजामुद्दीन चिश्ती की तरह अगर चार घड़ी की समय मिल जाय तो गांव गांव नगर नगर गांव गांव तथा मंदिर डा. काशी प्रसाद जायसवाल का मूर्ति लगवाने का हुक्म दे दूं।

उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन लखनऊ के उपसभापति रमाशंकर जायसवाल ने कहा कि डा. काशी प्रसाद जायसवाल के लेखों का अध्ययन समाज के लोगों को करना चाहिए। उनकी जीवनी के बृन्तात को गहन अध्ययन करना चाहिए। किन परिस्थितियों में प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व, अन्वेषण किया था, प्रेरणा लेनी चाहिए। उप महापौर ऋषि मोहन वर्मा, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना, पूर्व ब्लाक प्रमुख ईश्वर चंद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष जायसवाल समाज छेदी प्रसाद जायसवाल, अशोक दुबे, हरिश्चंद्र यादव, आरके तिवारी, सियाराम त्रिपाठी, एसपी तिवारी, गुंजन जायसवाल, अवधेश गुप्ता, भारत ट्रेडिंग कंपनी के संदीप वैश्य, व्यापारी नेता बैजनाथ जायसवाल, डा. राकेश गुप्ता आदि ने भी समारोह को संबोधित किया। सभासद आलोक सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुये अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में मुख्य रूप से अनिल जायसवाल, अजय जायसवाल पत्रकार, अमरनाथ जायसवाल पत्रकार, विजय जायसवाल पत्रकार, नितिन जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, छोटे लाल जायसवाल, ममता जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, जयेंद्र नाथ जायसवाल, मीना जायसवाल, कल्पना जायसवाल, अनिल जायसवाल शाहपुर, अनिल जायसवाल मोहरीपुर, डा. एस.एन. शर्मा, जितेंद्र यादव, सुरज जायसवाल, दयाशंकर जी, सुरेश जी सहित तमाम लोग मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता परमहंस लाल श्रीवास्तव एवं संचालन महानगर अध्यक्ष हरेन्द्र जायसवाल ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent