इस तरह पंचायत चुनाव लड़ेंगे चार बच्चों के बाप? | #TEJASTODAY

इस तरह पंचायत चुनाव लड़ेंगे चार बच्चों के बाप? | #TEJASTODAY

इस तरह पंचायत चुनाव लड़ेंगे चार बच्चों के बाप? | #TEJASTODAY प्रतीक पाण्डेय डोभी, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जहां उहापोह की स्थिति बनी हुई है, वहीं पंचायत चुनाव लड़ने को अधिकतम दो बच्चों वाले कानून लागू होने की सुगबुगाहट ने भावी उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है। प्रधानी के ख्वाब पर मंडरा रहे इस संकट से कैसे निपटा जाय। मठाधीशों ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो प्रधानजी! कहलाने की चाहत रखने वाले चाहते हैं कि यदि दो बच्चों वाला कानून अमल में लाया गया तो यही कानून सांसद, विधायक की उम्मीदवारी पर भी लागू होना चाहिए। इस मुद्दे को कई संगठन मिलकर राज्य चुनाव आयोग सहित हाईकोर्ट में चुनौती देने की सोच रहे हैं। यदि कोर्ट ने इनकी गुहार मान ली तो आने वाले पंचायत चुनाव में चार बच्चों के बाप भी चुनाव लड़ सकेंगे। दो बच्चों वाला कानून सरकार अमल में लाये तो चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके लोग, अखाड़े में उतरे बिना ही पटकनी खा जाएंगे। इस परेशानी से बचने के लिए दर्जनों संगठन सक्रिय हो गये हैं। जो इस कानून के आने पर कोर्ट भी जा सकते हैं। पंचायत चुनाव लड़ने वालों की बेचौनी पर हंस रहे मतदाता अभी से गांव के चट्टी चौराहों पर बोल रहे हैं ‘बच्चे दो ही अच्छे’।

प्रतीक पाण्डेय
डोभी, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जहां उहापोह की स्थिति बनी हुई है, वहीं पंचायत चुनाव लड़ने को अधिकतम दो बच्चों वाले कानून लागू होने की सुगबुगाहट ने भावी उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है। प्रधानी के ख्वाब पर मंडरा रहे इस संकट से कैसे निपटा जाय। मठाधीशों ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।

सूत्रों की मानें तो प्रधानजी! कहलाने की चाहत रखने वाले चाहते हैं कि यदि दो बच्चों वाला कानून अमल में लाया गया तो यही कानून सांसद, विधायक की उम्मीदवारी पर भी लागू होना चाहिए। इस मुद्दे को कई संगठन मिलकर राज्य चुनाव आयोग सहित हाईकोर्ट में चुनौती देने की सोच रहे हैं। यदि कोर्ट ने इनकी गुहार मान ली तो आने वाले पंचायत चुनाव में चार बच्चों के बाप भी चुनाव लड़ सकेंगे। दो बच्चों वाला कानून सरकार अमल में लाये तो चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके लोग, अखाड़े में उतरे बिना ही पटकनी खा जाएंगे।

इस परेशानी से बचने के लिए दर्जनों संगठन सक्रिय हो गये हैं। जो इस कानून के आने पर कोर्ट भी जा सकते हैं। पंचायत चुनाव लड़ने वालों की बेचौनी पर हंस रहे मतदाता अभी से गांव के चट्टी चौराहों पर बोल रहे हैं ‘बच्चे दो ही अच्छे’।

लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….

https://www.facebook.com/tejastodaynews/photos/a.2269183029857631/3052811768161416

दाह संस्कार को गई शव को पुलिस ने लिया कब्जे में | #TEJASTODAY पत्नी सहित ससुराली जनों ने लगाया हत्या का आरोप सुरेरी, जौनपुर। बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के 40 वर्ष पुत्र विनय मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की मानें तो युवक पारिवारिक कलह को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वही घटना के बाद मृतक के परिजन बगैर किसी को सूचना दिए मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लेकर पहुंच गए थे। किसी तरह से घटना की सूचना मायके गई पत्नी प्रतिमा को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित जिलाधिकारी जौनपुर को दी, और परिजनों के साथ पत्नी भी मणिकर्णिका घाट पहुंच गई। वही घंटों चले पंचायत के बाद नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रतिमा का आरोप है कि परिवार जनों द्वारा युवक की हत्या की गई है, और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। वही मृतक के पत्नी का यह भी आरोप है कि जब वह अपने पिता दीनानाथ के साथ सोमवार को तहरीर देने नेवढ़िया थाने पहुची तो थानाध्यक्ष द्वारा फटकार लगाते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था, लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से अपने घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके गई हुई थी। मृतक को दो बच्चे हर्षीत 14 वर्ष, अंकिता 8 वर्ष है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्वरोजगार के लिये आनलाइन आवेदन आमंत्रित |#TEJASTODAY जौनपुर। साहब सरन रावत उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि जनपद के युवा/युवतियों को उत्तर-प्रदैश सरकार द्वारा विशेष योजना एम०एस०एम०ई० के अन्तर्गत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेत आनलाइन आवेदन के लिये पात्रता हाईस्कूल पास एवं आयु सीमा १८ से ४० वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्माण व सेवा क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने हेतु ऋण की सीमा १.०० लाख से २५.०० लाख तक है जिसमें आवेदक को २५ प्रतिशत अनुदान/छूट प्रदान की जायेगी। अधिक जानकारी के हेतु तहसीलवार सहायक प्रबन्धक/क्षेत्रीय सहायक शाहगंज व बदलापुर जय प्रकाश, ७००७६३७०६३, सदर व केराकत राजेश राही ९४५०३८८०८७, ७८८०३९६००१ एवं मडियाहूॅ व मछलीशहर राजेश भारती ७३९८२७८६७७, ७००७७२०३५८ से सम्पर्क करें। अन्य जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर सम्पर्क किया जा सकता है।

Happy Independence day : Lotus Beauty Parlour & Boutique Center | Mohalla Nakhas Jaunpur | Mo. 9721480645, 7007896494 | #TEJASTODAY

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राज यादव की तरफ से प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #TEJASTODAYADD TEJASTODAY #TEJAS TODAY 4 Crore