Homeबिहारजिले में दरोगा ने फिर दिखाई वर्दी की हनक पढ़िये पूरी खबर...

जिले में दरोगा ने फिर दिखाई वर्दी की हनक पढ़िये पूरी खबर…

जिले में दरोगा ने फिर दिखाई वर्दी की हनक पढ़िये पूरी खबर…

युवाओं को पहले दी गाली फिर तान दी सर्विस रिवाल्वर, वीडियो वायरल
विनोद विरोधी
गया (बिहार)। पुलिस वाले की भद्दी-भद्दी गाली से गांव वाले नहीं डरे तो उन्हें डराने के लिए डोभी थाने के दारोगा ने गांव के युवाओं के ऊपर रिवाल्वर तान दी। यह देख गांव वाले और भी भड़क गये। उन्होंने दारोगा का वीडियो बनाना शुरू किया तो दारोगा गंदी-गंदी गाली भी देनी शुरू कर दी। वीडियो बनता देख वर्दी व रिवाल्वर की हनक दिखा रहा दरोगा अपनी जिप्सी में बैठ कर तेजी से भाग निकले। यह घटना डोभी थाना क्षेत्र के वकीलगंज की है।

वीडियो गुरुवार शााम की बताई जा रही है। यह वीडियो शुक्रवार की दोपहर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बावत डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि थाने की पुलिस किसी एक मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए वकीलगंज में गई थी। वहां पुलिस को देख लोग आक्रोशित हो गये। लोगों को आक्रोशित होता देख दारोगा सौरभ कुमार ने अपने बचाव में रिवाल्वर तान दी होगी। वहीं गांव वालों का कहना है कि दारोगा सौरभ कुमार कुछ राइफलधारियों के साथ गांव में आए थे। वह किसी आरेापी को खोज रहे थे, लेकिन वे साथ में गांव वालों को भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रहे थे।

गांव वालों या फिर किसी व्यक्ति विशेष को गाली देने का न तो कोई तुक बनता है और न ही यह सही है। इस बात पर गांव वालों ने नाराजगी जताई तो वे बुरी तरह से भड़क गये और रिवाल्वर लहराने लगे। यह देख गांव के युवा भी भड़क गये और उनका वीडियो बनाने लगे। वीडियो साफ देखा जा रहा है कि दरोगा हाथों में रिवाल्वर लेकर चल रहे हैं। वहीं लड़के वीडियो बना रहे हैं और अपने गुस्से को गालियों के माध्यम से इजहार कर रहे हैं। हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है। बीते दिनों मुफस्सिल पुलिस के एक एसआई द्वारा सरेआम रिवाल्वर निकाल कर लोगों को धमकाने और डराने का वीडियो वायरल हुआ था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read