हाथरस घटना के विरोध में सपाइयों ने निकाला कैंडिल मार्च | #TEJASTODAY
मछलीशहर, जौनपुर। हाथरस में गैंगरेप की घटित घटना के विरोध में सपाइयों ने स्थानीय नगर में कैंडिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार, पुलिस की कार्यप्रणाली व कानून व्यवस्था की भर्त्सना की गई। प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा की मांग की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुका है। हाथरस पुलिस व प्रशासन का चेहरा सामने आ चुका है। गैंग पीड़ित के शव को परिवार की बिना मौजूदगी में पुलिस ने अन्तिम संस्कार कर दिया।
परिवार को गैंगरेप पीड़िता का चेहरा भी नहीं देखते दिया गया। हाथरस की घटना को लेकर देश की जनता में व्यापक आक्रोश है। प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सपाइयों ने कैंडिल जलाकर हाथरस की बेटी की याद में शोक संवेदना व्यक्त कर विरोध जताया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव समाजवादी प्रबुद्ध सभा विजय तिवारी, डा. मनोज यादव, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप तिवारी, नितिन यादव, अनुराग यादव, अशोक यादव, राहुल यादव, अंकित तिवारी आदि उपस्थित थे।