जौनपुर में भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी की मनायी जयंती | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

जौनपुर में भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी की मनायी जयंती | #TejasToday

जौनपुर में भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी की मनायी जयंती | #TejasToday

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के लाइन बाजार स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी की 96वीं जयन्ती पर भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौक पर श्री सिंह ने कहा कि श्री वाजपेयी के व्यक्तित्व को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता है। पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि अटल जी का जन्म ठीक उसी दिन हुआ, जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कांग्रेस पार्टी के पहली और आखिरी बार अध्यक्ष बने। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुये कहा कि वह ऐसे अकेले गैरकांग्रेसी प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने पूरा 5 साल का अपना कार्यकाल पूरा किया। इसके अलावा विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर इं. अमित श्रीवास्तव, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, आमोद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विनीत शुक्ला, अनिल गुप्ता, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, गीता बिन्द, शैलेन्द्र दुबे, विकास ओझा, शुभम मौर्या सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday