जौनपुर में पिता सहित दो पुत्रों को उतार दिया गया मौत के घाट

जौनपुर में पिता सहित दो पुत्रों को उतार दिया गया मौत के घाट

एक ही घर के तीन लोगों की हत्या से दहल उठा परिवार एवं गांव
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कचगांव अंडरपास के पास बीती रात बदमाशों ने एक पिता व उसके दो पुत्रों को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवा दिया। उधर तिहरे हत्या काण्ड की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों व रिश्तेदारों ने पुलिस के सामने जमकर बवाल काटा और हाइवे जाम करने का प्रयास किया परन्तु मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया दिया। उक्त तीहरे हत्याकांड कांड को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है।जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के महमदपुर कांध इमलो निवासी लालजी जल निगम विभाग में ठेकेदारी करते हैं और जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा कचगांव अण्डर बाईपास के लालजी भइया इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान चलाते हैं। बताया जाता है कि लालजी रविवार को जौनपुर से अपना काम निपटाने के बाद घर न जाकर अपने उक्त दुकान पर चले आये और अपने दोनों बेटे यादवीर 35 वर्ष व गुड्डू 25 वर्ष के साथ रात में दुकान पर काम करने के बेटों संग वहीं सो गये। सुबह लालजी व उनके दोनों बेटों यादवीर व गुड्डू की क्षत-विक्षत लाश पाये जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि हत्या करने वाले बदमाशों ने पिता व दोनों पुत्रों की हत्या करने के बाद वहां लगे सीसीटीवी के डीवीआर को उखाड़ ले गये, ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना की सूचना पर मौके पर मयफोर्स पहुंचे सीओ सिटी देवेश सिंह, थानाध्यक्ष लाइन बाजार सतीश सिंह, थानाध्यक्ष जफराबाद जय प्रकाश यादव ने तुरंत तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया और शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु भारी पुलिस फोर्स लगा दी गई। घटना की जानकारी जब मृतकों के परिजनों व रिश्तेदारों को हुई तो वे भी मौके पर पहुंच गये और पुलिस द्वारा शवों को बिना उन्हें दिखाये। पोस्टमार्टम हेतु भेज दिये जाने से नाराज परिजनों व रिश्तेदारों ने जमकर बवाल काटा और हाइवे को जाम करने का प्रयास किया परन्तु पुलिस ने उन्हें समझा—बुझाकर शांत करा दिया। घटना के बाद पुलिस द्वारा बुलायी गई फोरेंसिक टीम को जांच में एक मोबाइल, लोहे की राड आदि मिला जबकि परिजन हत्या का आरोप पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष पलटू राम नागर पर लगा रहे हैं। वहीं जानकारी होने पर जौनपुर आये एडीजी पीयूष मोडिया एवं डीआईजी वैभव कृष्ण ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA