औरा में स्वास्थ्य टीम को जांच के दौरान एक बच्चे के दिल में मिला छेद
113 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 11 हुए रेफर
जितेन्द्र चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। हरहुआ विकास खण्ड अंतर्गत बुधवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम की टीम नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ. अब्दुल जावेद के नेतृत्व में प्राइमरी स्कूल औरा पहुंची। टीम द्वारा स्कूल के 113 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें विभिन्न बीमारी के तहत 11 बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ रेफर किया गया। जांच के दौरान 7 वर्षीय सूर्या के दिल में छेद का मिला। बच्चे की माता गुड़िया व पिता प्रदीप जो मजदूरी करते हैं, को अस्पताल बुलाया है। डॉ. जावेद के अनुसार बच्चे के अभिभावक के तैयार हो जाने के बाद ऑपरेशन अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क सरकारी सुविधाओं से करवाया जाएगा। टीम में नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ. अब्दुल जावेद, डॉ. अरविंद कुमार, विनोद कुमार मौर्या, स्कूल हेड मास्टर पंकज कुमार कन्नौजिया व क्लास टीचर उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










