मानवाधिकार सामाजिक रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया जागरूकता अभियान
राकेश कुमार
डेहरी (रोहतास)। डेहरी ऑन सोन के आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राम विलास राम के नेतृत्व में पूर्व मध्य रेल के दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन पर मानवाधिकार सामाजिक सुरक्षा जन कल्याण संघ व चाइल्ड हेल्प लाइन तथा रेलवे सुरक्षा बल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी त्योहारों दीपावली व छठ के मद्देनजर यात्रियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया जिसमें लाउड हेलर, बैनर, पम्पलेट के माध्यम से जागरूक किया गया। संस्थाध्यक्ष संजीत गुप्ता द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गाड़ियों में अनावश्यक रूप से चेन पुलिंग नहीं करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। वहीं ट्रेनों, स्टेशन परिसर आदि जगहो में अंजान व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थों को नहीं खाने के विषय में बताया गया तथा बच्चों व मानव तस्करी को रोकने को लेकर आरपीएफ को सहयोग करने को बताया गया। साथ ही अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार नहीं करेंगे, क्योंकि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान कई लोगों की जानें गई हैं। ऐसे में रेलवे द्वारा अधिकृत रास्ते का ही इस्तेमाल करने को बताया गया। स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों के बीच घूम घूम कर जागरुक किया गया। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर रेलवे के टॉल फ्री नंबर 139 पर संपर्क करें। यात्रियों को ट्रेन में या स्टेशन परिसर में कोई भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु मिलने पर या देखने पर तुरंत इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल को या टॉल फ्री नंबर 139 पर देने को बताया गया। साथ ही ट्रेनों की पायदान पर यात्रा ना करने एवं ट्रेन पकड़ने के लिए रेल की पटरी पार करना व बिना रास्ते चढ़ने व उतरने को कानून का उल्लंघन बताया गया। इसके अलावा ट्रेनों में उचित टिकट लेकर यात्रा करने तथा चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी नहीं करने के बावत बताया गया। महिला आरक्षित व विकलांग कोच में अनाधिकृत रुप से यात्रा ना करने हेतु जागरुक किया गया। इस अभियान में मीडिया प्रभारी ऋतुराज उपाध्याय, अंकित कुमार, रोहित कुमार, गोपाल प्रसाद, अरुण राम, गौतम कुमार, मिथिलेश पांडेय, रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक कुमार गौरव, सहायक उपनिरीक्षक सरोज कुमार, एसके पाण्डेय, रविरंजन सिंह, एमके दुबे, देव लाश राम, संतोष पासवान, सरोज कुमार, चाइल्ड हेल्प लाइन से समन्वयक सुधीर कुमार, प्रमर्शी प्रीतम कुमारी, केश वर्कर ज्योति कुमारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















