आस्था का केन्द है लाल बीघा गांव का सूर्य पंचायतन मन्दिर

आस्था का केन्द है लाल बीघा गांव का सूर्य पंचायतन मन्दिर

अरविन्द कुमार
काशीचक, नवादा (बिहार)। प्रखंड क्षेत्र के लालबीघा गांव स्थित सूर्य पंचायतन मंदिर हिन्दू धर्मावलंबियों के धार्मिक आस्था का केंद्र है। नवादा, नालंदा व शेखपुरा जिला के संगम पर स्थित उक्त सूर्य मंदिर विगत 3 दशक से छठ व्रतियों के अर्घ्य दान के लिए स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान रखता है। दिनों दिन मंदिर की महत्ता बढ़ती जा रही है। फलस्वरूप सूर्योपासना हेतु हजारों की संख्या में छठ व्रती यहाँ पहुँचते हैं। वर्ष 1983 में जगद्गुरु आद्य श्री शंकराचार्य के द्वादश शताब्दी महोत्सव पर कैलाश पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानंद गिरि ने गांव स्थित पोखर किनारे सूर्य मंदिर की आधारशिला रखी। उक्त मंदिर में भगवन भाष्कर के 5 मुद्राओं वाली प्रतिमा की वैदिक रीति से प्राण प्रतिष्ठा की गयी। कालक्रम में श्रद्धालुओं ने आर्थिक सहयोग से भव्य मंदिर व परिसर स्थित विशाल पोखर के चारों ओर घाट की सीढ़ियों का निर्माण कराया। चैत्र और कार्तिक महीने में आहूत छठ व्रत के दिनों में यहाँ रहकर चार दिवसीय अनुष्ठान करने तथा अर्घ्यदान के लिए व्रतियों की भीड़ उमड़ती है। इस संबंध में मंदिर के महंत अर्जुन व्रहम्चारी बताते हैं कि जिला प्रशासन के द्वारा तालाब सफाई में कोई सहयोग नहीं दिया जाता है। मंदिर कमेटी कि ओर से मंगलवार से सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए कौशल सिंह, शशिकांत शर्मा, आशुतोष शर्मा, फंटउस सिंह सहित अन्य युवाओं के सहयोग से सफाई कराई जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA