भारतीय दोसर वैश्य महासमिति महिला इकाई का होली मिलन 3 अप्रैल को
ब्रज की होली व स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मेहमानों का किया जायेगा स्वागत
गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति महिला इकाई का होली मिलन समारोह 3 अप्रैल को कृष्णा लाज में सायं 4 बजे से धूमधाम से मनाया जायेगा जिसमें ब्रज की होली तथा स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मेहमानों का स्वागत किया जायेगा। आयोजन में महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। महासमिति महिला इकाई की बैठक महिला जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता के आवास पर हुई जहां अध्यक्षता करते हुये उन्होंने कहा कि 3 अप्रैल को महासमिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा। समारोह की तैयारी हम सभी को अभी से प्रारंभ करनी होगी जिससे उक्त कार्यक्रम में दोसर वैश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को सपरिवार सम्मिलित होने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि यह बडे ही गौरव की बात है कि महिला इकाई ने अपनी स्वेच्छा से होली मिलन कार्यक्रम करने का बीडा उठाया है। इसके लिये पूरी टीम बधाई की पात्र है। कार्यक्रम में हम सभी संगठन के पदाधिकारी महिला इकाई का सहयोग करते हुये कार्यक्रम को सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष नारायण बाबू ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्त सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। उनकी पूरी टीम महिला इकाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देगी जिससे कार्यक्रम में और भव्यता आ सके। बैठक का संचालन करते हुये महिला इकाई की महामंत्री एकता गुप्ता ने कहा कि महिला इकाई द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह को सफल बनाने के उददेश्य से सभी महिला पदाधिकारी पूरे जनपद का भ्रमण कर दोसर वैश्य समाज के परिवारों से मिलकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण देते हुये प्रमुख कस्बों में बैठकें भी करेंगी। इसी क्रम में 21 तारीख दिन गुरूवार को 1 बजे से बहुआ कस्बे में संजय गुप्ता भट्ठे वालों के आवास पर बैठक करते हुये जोनिहा होते हुये 4 बजे से बिंदकी में सुनीता गुप्ता के आवास में होगी। उसके बाद हुसेनगंज, छिवलहा, खागा में बैठक आयोजित की जायेगी जिसकी सूचना स्थानीय पदाधिकारियों को दे दी गई है।
बैठक में महिला संरक्षक सरोज गुप्ता, पूनम गुप्ता, मनीषा गुप्ता, प्रितिजा गुप्ता, सोनी गुप्ता, अनीता गुप्ता, अंसली गुप्ता, नम्रता गुप्ता, वंदना गुप्ता, प्रीती गुप्ता, मुख्य संगठन महामंत्री साजन गुप्ता, उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता फौजी, जिला उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।