समर कैम्प में बच्चों को हॉकी की दी गयी जानकारी

समर कैम्प में बच्चों को हॉकी की दी गयी जानकारी

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब हॉकी के अंडर-14 खिलाड़ियों का निःशुल्क समर कैंप बंकी स्थित खेल के मैदान में चल रहा है। बीते 21 मई से शुरू हुए हॉकी समर कैंप में करीब 35 बच्चों ने खूब पसीना बहाया। सुबह 5 बजे से 7 बजे तक क्लब के अध्यक्ष एवं हॉकी के नेशनल खिलाड़ी सलाउद्दीन किदवाई ने बच्चों को हॉकी के गुर सिखाए।

इस कैंप में नन्हें खिलाड़ी अनुशासन व खेल भावना का अभ्यास कर रहे हैं। कैंप में बच्चों को हॉकी के प्रारंभिक गुर और स्टंट भी सिखाए जायेंगे। कोच सलाउद्दीन किदवाई ने बच्चों को हॉकी का अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए फ्लिक, स्कूप, ड्राइव, जैब, ड्रिबलिंग, गेंद रोकना, शूटिंग, पासिंग और बॉल को कंटोल करना सिखाया। उन्होंने बच्चों की क्षमता बढ़ाने के लिए तकनीकी ट्रेनिंग दी।

इस मौके पर प्रमुख रूप से सीनियर हॉकी खिलाड़ी विजय अवस्थी, पूर्वाेत्तर रेलवे खिलाड़ी मुजीब अहमद, निसार अहमद, अयाज़ अंसारी, डा. विक्रम कुमार, अरुण त्रिवेदी, राजेंद्र त्रिपाठी, सईद किदवाई, अखिलेश सैनी, अखलाद अयाज़ अंसारी, मो. अरसलान, महेंद्र रावत, मो. समद, महफूज अयाज़ अंसारी, मो. एतिशाम, मो. शहजान, तौसीफ अहमद, सचिन, अफ्फान अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent