HomeMaharajganjलोकसभा व निकाय के चुनाव सन्दर्भ में सुझावों पर ऐतिहासिक निर्णय होगा:...

लोकसभा व निकाय के चुनाव सन्दर्भ में सुझावों पर ऐतिहासिक निर्णय होगा: ध्रुवचन्द्र

लोकसभा व निकाय के चुनाव सन्दर्भ में सुझावों पर ऐतिहासिक निर्णय होगा: ध्रुवचन्द्र

अजय जायसवाल
महराजगंज। जनपद के नगर पंचायत चौक बाजार में स्वजाति बन्धुओं द्वारा आयोजित एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल ने किया बैठक का संचालन जिला महासचिव महेन्द्र आनन्द जायसवाल ने किया बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने स्वजातिओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोगों से मांगे गये सुझावों पर आपसे रूबरू सुझावों सार्वजनिक रूप से सुनने आया हूं स्वजातीय बंधुओं एवं शुभचिंतकों से महत्वपूर्ण सुझाव देने की गुजारिश 27 जून से किया गया था महत्वपूर्ण सुझाव आ रहे हैं उक्त सुझावों पर विस्तार से चर्चा हेतु आपके जिले एवं कस्बों का दौरा किया जा रहा है। स्मरण रहे कि 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने टिकट नहीं दिया था इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में महासभा के स्वजातीय बन्धुओं को भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो महासभा को क्या करना चाहिए एवं स्वजाति बन्धुओं को लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने का मौका कैसे मिलेगा एवं साथ-साथ ही निकायों के चुनाव में भी अपने-अपने विचारों से जुलाई 2022 तक महासभा को अवश्य अवगत कराने की कृपा करें आप के सुझावों पर एतिहासिक निर्णय होगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि समाज के लोगों के राजनीति में भागीदारी का समय अब आ गया। जितने अधिक लोग राजनीति में भागीदारी करेंगे उतना ही हमारा समाज आगे बढ़ेगा। सबकी सहमति से परसु राम जायसवाल को चौक बाजार महराजगंज को अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एवं जिलाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल ने किया लोगों द्वारा करतल ध्वनि के साथ परसु राम जी को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
प्रदेश महासचिव युवा आशीष जायसवाल ने कहा कि समाज के लोग एकजुट हो कर समाज को आगे बढ़ाये। हमारा समाज व्यापार में तो आगे है ही लेकिन शिक्षा के क्षेत्र के साथ अब राजनीति में भी आगे आने का प्रयास करें। तभी समाज का उत्थान सम्भव होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, आयोजक परशुराम जायसवाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर आशुतोष जायसवाल, गोरख जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, विकास जायसवाल, सुभाष जायसवाल, परमेश्वर जायसवाल, सुधीर जायसवाल, अजय जायसवाल, सूरज जायसवाल, सुनील जायसवाल, रमेश जायसवाल, जयहिंद जायसवाल, ईश्वर जायसवाल,राम केवल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read