HomeMaharajganjप्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती टावर पर चढ़कर की...

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती टावर पर चढ़कर की आत्महत्या की कोशिश

  • प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती टावर पर चढ़कर की आत्महत्या की कोशिश

  • जीद पर अड़ी बसन्ती को मनाने में पुलिस को लगे 3 घण्टे

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल

महराजगंज, गोरखपुर। शुक्रवार को दिन में एक ऐसी घटना घटी जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह एक गांव की एक लड़की सुबह अपने घर से निकलकर गांव के पास मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी जान देने ही वालीं ही थी तब तक गांव के लोग इकठ्ठा होकर युवती को आत्महत्या से रोकने लगे तो युवती (बसंती) ने लोगों से कहा कि चाचा जान आप लोग हमें मत रोकिए, जब-तक हमारी शादी हमारे प्रेमी से नहीं होगी तब तक हम हम नहीं मानेंगे क्योंकि की हमारा जिस लड़के से प्रेम संबंध चल रहा है उस लड़के की शादी उसके घर वाले दूसरे जगह कर रहे हैं, इसीलिए मैं टावर से कूदकर अपनी जान देने जा रही हूं। लोगों और परिवार के लाख मनाने पर भी जब लड़की टावर से नीचे नहीं उतर रही थी तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर लड़की को उतरने को कहा तो भी लड़की ने मना कर दिया है जब पुलिस ने उसके प्रेमी से ही शादी कराने की बात कही तो लड़की ने अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की बात कही। पुलिस ने लड़की (बसंती) की बात मानते हुए लड़के के घर वालों को लड़के को मौके पर भेजने को कहा लेकिन लड़की का प्रेमी नेपाल में होने के कारण नहीं पहुंच सका था। अब पुलिस द्वारा शादी के आश्वासन पर लड़की तीन घंटे तक टावर पर चढ़ीं रहीं। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने लड़की को उसके घर वालों को सुपुर्द कर दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read