आकाश जायसवाल को आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उत्तर प्रदेश महासभा ने दी बधाई
महराजगंज। धानी क्षेत्र के करमहा ग्राम पंचायत के छोटकी मैनहिया निवासी आकाश जायसवाल यूपीएससी (आईएएस) की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। आकाश के पिता बंशीधर जायसवाल विशाखापट्टनम में रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर हैं। स्वजन के साथ विशाखापट्टनम में ही रहते है।
आकाश जायसवाल की प्रारंभिक शिक्षा विशाखापट्टनम में हुई तथा हाईस्कूल की परीक्षा मुंबई से उत्तीर्ण किए, कानपुर से आईआईटी के बाद कैंपस सेलेक्शन हुआ। सर्विस करते हुए भी लक्ष्य को नहीं छोड़ा और तीन वर्षो से दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी करते रहे। यूपीएससी (आइएएस) 2021 की परीक्षा का परिणाम 10 अक्टूबर को जारी हुआ जिसमे आकाश अपने दूसरे प्रयास में उत्तीर्ण हो गए। आकाश के आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा उत्तर प्रदेश ने शुभकामनाएं दी।
महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचंद जायसवाल ने आकाश के पिता बंशीधर जायसवाल से फोन पर वार्ता कर बधाई दिया। साथ आकाश के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ध्रुवचंद जायसवाल ने कहा कि आकाश जायसवाल ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर जायसवाल समाज का मान बढ़ाया है। महासभा के प्रदेश महासचिव युवा आशीष जायसवाल ने कहा कि अपने समाज के होनहार का आईएएस में चयनित होना जायसवाल समाज के लिए गौरव की बात है। समाज के तरफ से आकाश जायसवाल और उनके परिवार को बधाई दी।
प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विजय कुमार जायसवाल महराजगंज, अजय कुमार जायसवाल पत्रकार गोरखपुर, महेंद्रानन्द जायसवाल महराजगंज, पवन कुमार जायसवाल प्रयागराज, दीपक जायसवाल गैसड़ी बलरामपुर, आशीष जायसवाल महासचिव उत्तर प्रदेश प्रयागराज, आशीष जायसवाल पत्रकार महासचिव युवा उत्तर प्रदेश, बृजमनगंज नगर युवा अध्यक्ष अभिलाष जायसवाल, राजू जायसवाल कोषाध्यक्ष प्रभारी उत्तर प्रदेश मीना जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रीती रानी जायसवाल प्रयागराज, कार्यकारी रामरती जायसवाल गोरखपुर, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरिता जायसवाल उत्तर प्रदेश महिला महासचिव संगठन श्वेता जायसवाल महराजगंज, मिडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश राजीव कुमार जायसवाल अमितेश जायसवाल गोरखपुर कोषाध्यक्ष युवा उत्तर प्रदेश ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












