Homeमहराजगंजअतिक्रमण हटाने की सूचना से दुकानदारों में मचा हड़कम्प

अतिक्रमण हटाने की सूचना से दुकानदारों में मचा हड़कम्प

अतिक्रमण हटाने की सूचना से दुकानदारों में मचा हड़कम्प

तेजस टूडे ब्यूरो
महराजगंज। महराजगंज से ठूठीबारी तक एनएच 730 एस के चौड़ीकरण का कार्य 5 दिन पहले मदनपुरा गांव के सामने से शुरू हुआ था। इसी क्रम में बुधवार को सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के लोगों ने निचलौल मेन तिराहा की पश्चिम पटरी पर बीच सड़क से नगर पंचायत की नाली तक ठेला खोमचा आदि लगाकर दुकान लगाने वालों को हटाने की सलाह दी और फीता से नापी कर चूना गिराकर चिन्हित किया। अतिक्रमण हटाने की सूचना मिलते ही ठेला खोमचा लगाने वालों में हड़कंप मच गया। मालूम हो कि महराजगंज से ठूठीबारी तक तकरीबन 40 किलोमीटर की इस सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मदनपुरा गांव के सामने पश्चिमी पटरी पर जितनी चौड़ाई में सड़क चौड़ा होना है। उतनी चौड़ाई में मिट्टी को समतल करके प्रेशर मशीन से दबाया जा रहा है। पश्चिमी पटरी पर नगर पंचायत की सीमा तक यह कार्य हो रहा है। नगर में सड़क की पटरी पर स्थाई बोर्ड आदि को जेसीबी से हटवाया गया है। निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने दुकानदारों को गुरुवार से दुकान नगर पंचायत की नाली और सड़क के अंदर न लगाने की अपील किया। इस कार्य से हड़कंप मच गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read